महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया

रतलाम । 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने प्रात: 7.30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण किया। महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर सभी को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमनें आजाद भारत में जन्म लिया है लाखो शहीदों की कुर्बानी के बाद हमें लम्बी गुलामी से आजादी मिली है, हमें हमारे देश की अखण्डता और अक्षुणता को ओर अधिक मजबुत बनाने के लिये एकजुट रहना होगा साथ राष्ट्र के लिये अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना होगा। उन्होने कहा कि हमें जिस आशा विश्वास के साथ जनता ने चुनकर भेजा है उसी आशा और विश्वास के साथ हमें एकजुट होकर नगर विकास हेतु कार्य करना होगा।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी की मंशानुरूप हर घर तिरंगा के तहत आजादी का अमृत महोत्सव जिस हर्षोल्लास से मना रहे यह हर्षोल्लास प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व में बना रहना चाहिये।
नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल वर्मा ने कहा कि आज हम बड़े ही हर्षोल्लास से हमारे भारत देश की आजादी का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। हमें यह आजादी लाखो शहीदों की कुर्बानी के बाद विरासत में मिली है इसे हमें कायम रखना होगा।
निगम आयुक्त श्री अभिषेक गेहलोत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी उपस्थितों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नवीन परिषद ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है, नागरिको की मंशानुरूप नगर के समेकित विकास हेतु नवीन परिषद व निगम अधिकारी तथा कर्मचारी तैयार हैं।
इस अवसर पर पार्शद सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, श्रीमती यास्मीन षैरानी, पप्पू पुरोहित, कमरूद्धीन कचवाय, श्री दिलीप गांधी, श्रीमती भावना पैमाल, श्रीमती निषा सोमानी, श्रीमती आषा रावत, श्रीमती शबाना बी, श्रीमती माया पांचाल, श्रीमती कविता महावर, रणजीत टांक, रामू डाबी, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती मनीषा व्यास सहित अन्य पार्षदगणों के अलावा श्री मनोज शर्मा, श्री पवन सोमानी, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री मोहम्मद हनीफ शेख, शेरू पठान सहित निगम कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेशचन्द्र व्यास ने किया व आभार सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी ने माना।

Play sound