मौसम की अनिश्चितता के कारण प्रतिभा सम्मान समारोह स्थगित, आगामी तिथि जल्द होगी घोषित

रतलाम। चेतन्य काश्यप फ़ाउंडेशन द्वारा 21 अगस्त को आयोजित होने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह मौसम की अनिश्चितता के कारण स्थगित किया गया है। समारोह की अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
यह निर्णय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति ने लिया है । समिति के सलाहकार निर्मल लुनिया ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह हेतु आयोजन समिति की तैयारी लगभग पूरी है , मौसम विभाग द्वारा लगातार मिल रही चेतावनी के कारण 21 अगस्त को समारोह स्थगित रहेगा । समिति जल्द ही समारोह के लिए नई तिथि की घोषणा करेगी ।

Play sound