पतंजलि युवा भारत राज्य स्तरीय संगठनात्मक बैठक में रतलाम के अग्नि वीरों ने विशिष्ट पहचान लिए इतिहास बनाया

युवा वहीं जो सच्ची श्रद्धा योग कर्म प्रधान देश राष्ट्र धर्म का पालन करें – परमार्थ देव

रतलाम । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार मुख्यालय से परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज का आशीर्वाद लिए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट मुख्य केन्द्रीय प्रभारी परम पूज्य स्वामी परमार्थ देव जी महाराज युवा भारत मुख्य केन्द्रीय प्रभारी आचार्य चन्द्र मोहन जी सह केन्द्रीय प्रभारी सचीन जी का राज्य स्तरीय योगमय यज्ञमय भक्तिमय म.प्र.पश्चिम संगठनात्मक बैठक का आयोजन धार जिले में सम्पन्न हुआ जिसमें पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम संगठन के योगी भाइयों ने एक विशिष्ट पहचान बनायी दिव्य इंटीग्रेटेड योग प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर इतिहास रच दिया जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा द्वारा योग यज्ञ भक्ति हरित क्रांति आज़ादी का अमृत महोत्सव लिए पंच औषधीय गमला व 50 से अधिक बिल्वपत्र पौधे पूज्य स्वामी परमार्थ देव जी के हाथों आशीर्वाद स्वरूप योग साधकों को भेंट किए गए जिसमें सहजिला प्रभारी राजेश चांदवानी पर्यावरण प्रभारी अमित गर्ग जी का विशेष योगदान रहा।
रतलाम से धार पतंजलि युवा भारत हर घर योग यज्ञ आयुर्वेद स्वदेशी हरित क्रांति विशाल वाहन रैली
जन-जन हर घर-परिवार योगमय यज्ञमय भक्तिमय हरा-भरा हों मेरा म.प्र. भारत विश्व गुरु की और अग्रसर महाअभियान के तहत् पतंजलि युवा जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम संगठन भारत स्वाभिमान झंडा स्वदेशी वाहन रैली के रूप में समस्त ओजस्वी तेजस्वी युवा योद्धाओं द्वारा सनातन धर्म संस्कृति अध्यात्म की अलख जगाए रतलाम से धार पहुंचकर योग क्रांति संकल्प लिए जन-जन तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध पहल के साक्षी बनने का सौभाग्य समस्त गुरु निष्ठ योग निष्ठ योद्धा गण दिनांक 19/08/2022 प्रातः 04 बजे मां कालिका माता मंदिर प्रांगण स्थित कोर्ट चौराहा जिला पंचायत परिसर से अनिल प्लाजा महाजन हॉस्पिटल के पास धार शिविर स्थल पहुंचे।
पतंजलि संगठन के योगी अग्नि वीर योद्धा स्वामी जी का विशिष्ट आशीर्वाद लिए योग शक्ति सामर्थ्य का परिचय देकर सभी को अचंभित किया
पतंजलि युवा भारत रतलाम संगठन मंत्री सुंदरलाल भंवर की देखरेख मार्गदर्शन में समस्त युवा योग अग्नि वीर योद्धा पूर्ण पुरुषार्थ शोर्य लिए संगठनात्मक सुरक्षित संरक्षित जिला प्रमुख के दिशा-निर्देशों का पालन कर संगठन की एकता अखंडता बनाए रखते हुए विशाल कुमार वर्मा पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी रतलाम म.प्र.पश्चिम के कुशल नेतृत्व में आयोजन दिव्य ऐतिहासिक सफल रहा।
केन्द्रीय व राज्य प्रभारीगणों द्वारा रतलाम पतंजलि युवा भारत अग्नि वीर का सम्मान किया गया
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट राज्य प्रभारी राजेंद्र आर्य पतंजलि योग समिति मध्यप्रदेश पश्चिम राज्य प्रभारी कृष्ण योगेन्द्र रघुवंशी युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया ने जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा जिला संगठन मंत्री सुंदरलाल भंवर नागेश्वर मीणा महेन्द्र सिंह युवराज सिंह सिद्धार्थ चौधरी करण डामोर यश सिंह पंवार शिवराम भंवर बादल भंवर दिलिप औसरी अशोक वसुनीया दरबार डिंडोर पंकज डोडियार शंकर डिंडोर मनोहर डागर राजेश सिगाड आजाद सिंह डोडियार पंकज पारगी पंकज सिगाड सुनिल शैतान सिंह सुभाष गिरवाल का सम्मान किया गया।
जन-जन संपूर्ण भारत के युवा शक्ति तेजस्वी बालक बालिकाएं पतंजलि संगठन से जुड़कर अन्यों को जोड़कर नि:शुल्क योग कक्षा शिविरों निःशुल्क फिटनेस क्लब रतलाम से जुड़कर स्वच्छ स्वस्थ भारत समृद्ध भारत सशक्त स्वावलंबी आत्मनिर्भर भारत का नवनिर्माण के साथ मानव परमार्थ सेवा कार्य कर गौरवान्वित महसूस करें
धार जिले के मुख्य आयोजन समिति जिला प्रमुख राज्य प्रभारी युवा भारत म.प्र.पश्चिम विक्रम डूडी ने सभी का विशेष आभार व्यक्त कर संगठन को सदैव योग शक्ति परचम लहराने सामर्थ्यवान बनाएं रखने की बात कहीं।

Play sound