
रतलाम । जैन पर्वाधिराज पर्युषण में श्री कबीर सा मंदिर मेहता जी का वास मे रोज भगवान श्री सुमतिनाथ जी की भव्य आंगी की जा रही है श्री सुमतिनाथ मित्र मंडल द्रारा प्रतिदिन रात्रि मे धार्मिक आयोजन किया जा रहा है । जिसमे सभी समाज की धर्म प्रेमी जनता बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है । पूज्य साध्वी श्री राजरतना श्री जी की निश्रा मे प्रतिदिन शाम क़ो प्रतिक्रम सामयिक धार्मिक गतिविधि चल रही है । श्री सुमतिनाथ जैन मित्र मंडल के नमन नवलखा, संजय तातेड, अर्पित कोठारी, राहुल पार्लेचाँ, अभिषेक ओस्तवाल, हेमंत गादिया, श्रेयांश सुराणा, हितेश बरमेचा आदि सदस्यों मे सभी कार्यक्रम मे अधिक से अधिक प्रधार कर हिस्सा लेने की अपील की है । उक्त जानकरी जय कोठारी ने दी है ।