तीर्थ तम्बोला का हुआ आयोजन

रतलाम । कस्तुरबा नगर स्थिति जिनालय में पर्युषण पर्व धुमधाम से मनाया जा रहा है । कोरोना योद्धा पुरूस्कार से सम्मानित समाजसेवी अमित कोठारी ने बतायाकि पर्युषण के दूसरे दिन मंदिर में आरती के पश्चात तीर्थ तम्बोला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें प्रथम हाऊस प्रेरित जैन, द्वितीय हाऊस दृष्टि नांदेचा और तृतीय हाऊस किृष कोठारी ने जीता । मंदिर में दादा नेमीनाथजी की सुंदर अंगरचना हुई । जिसका लाभ मीना पितलिया शाह द्वारा लिया गया । इस दौरान बाबूाल सियाल, अशोक कोठारी, राजेन्द्र कोठारी, कनकमल जैन, देवेन्द्र पुंगलिया, सुरेश सियाल, कैलाश सेठिया, पप्पू सियाल और सौरभ कोठारी उपस्थित रहे ।

Play sound