रतलाम । श्रमण संघीय आचार्य शिवमुनिजी के आज्ञानुवर्ती श्रमण संघीय मंत्री जैन दिवाकरीय राष्ट्रसंत कमलमुनिजी कमलेश म.सा. के शिष्य तपस्वी अक्षत मुनि जी म.सा. के 3 सितंबर 2022 को 33 उपवास का पूर एवं अभिनंदन समारोह अहिंसा दिवस के रूप में मंदसौर स्थित जीवागंज स्थानक में मनाया जाएगा ।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बाफना, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय सुराणा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संदीप रांका गुरू, युवा शाखा मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, जिलाध्यक्ष शेखर नाहर, महामंत्री प्रत्युक्ष चौधरी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र खिमेसरा, विपिन श्रीमाल, संजय पुगंलिया, सुनील पटवा, सुरेन्द्र भटेवरा आदि सदस्यों ने समाजजनों से आग्रह किया है कि 3 सितंबर को आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह में जीवागंज स्थानक मंदसौर पर पधारकर आयोजन को सफल बनावें ।