मधुर स्वर में परमात्मा के स्तवन के ऊपर तंबोला का आयोजन किया गया

पर्यूषण पर्व के चौथे दिन कल्पसूत्र जी के द्वारा भगवान महावीर के 27 भवो को विस्तार से समझाया

रतलाम। श्री फुलकुंवर बाई खरतरगच्छ उपाश्रय में विराजित प्रवर्तिनी महोदया प.पू. साध्वी श्री चंद्रप्रभा श्रीजी महाराज साहब की सुशिष्या प.पू. सरलमना श्री विजयप्रभा श्री जी महाराज साहब (गुरुभगिनी) प.पू. रत्ननिधिश्रीजी, प.पू. पुण्यनिधि श्रीजी, प.पू. प्रज्ञानिधिश्रीजी म.सा. की निश्रा में विविध कार्यक्रमों की लहर चल रही है। उसी में पर्यूषण पर्व के चौथे दिन कल्पसूत्र जी के द्वारा भगवान महावीर के 27 भवो को विस्तार से समझाया । श्री संघ सचिव जितेंद्र चोपड़ा ने बताया कि आज रात्रि में भोपाल से पधारी साविका बहन श्रीमती मीनाजी बेन कोठारी कि मधुर स्वर में परमात्मा के स्तवन के ऊपर तंबोला का आयोजन किया गया। दिनांक 28/08/2022 रविवार को प्रात: 10:00 बजे से भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन महोत्सव मनाया जावेगा। जिसमें विचक्षण महिला मंडल विचक्षण बहु मंडल श्री संघ के पदाधिकारी मौजूद थे । इस मौके पर श्री संघ के गणमान्य नागरिक महिलाएं उपस्थित थी जिसमें अध्यक्ष मनसुख चोपड़ा पूर्व अध्यक्ष मनोहर छाजेड़ अशोक एम चोपड़ा हेमंत बोथरा राजेंद्र कोठारी, शरद चौघडिय़ा जितेंद्र सावन सूखा सोहनलाल चोपड़ा ऋषभ पावेचा राजेंद्र कावडिय़ा ममता चोपड़ा सारिका सकलेचा खुशी चोपड़ा दीपा कोठारी अर्चना चोपड़ा मौजूद थे।

Play sound