जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन में जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा की रणनीति कारगर रही
रतलाम । जिला योजना समिति के सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया शनिवार को कलेक्ट्रोरेट मे सम्पन्न हुई। नगर परिषद सदस्य के चुनाव मे बडावदा के भाजपा पार्षद अनिल अवस्थी ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा मे हर्ष की लहर दौड़ गई।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने विजेता प्रत्याशी का स्वागत कर खुशीयां मनाई।
इसके पूर्व जिला पंचायत सदस्य के चुनाव मे भी जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा की रणनीति कारगर रही, जिसे भाजपा के चार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनका भी स्वागत सम्मान किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि नगर परिषद के जिला योजना समिति सदस्य चुनाव मे भाजपा ने अनिल अवस्थी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। जिले के विभिन्न निकायों के पार्षदगण ने उन्हे विजयी बनाकर पार्टी की रीतिनीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
नवनिर्वाचित सदस्य अनिल अवस्थी का जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, जिला मंत्री बंटी पितलिया, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा, महेन्द्र सिंह दादु, विक्रम आंजना, सहित अन्य ने स्वागत सम्मान किया। इस दौरान भाजपा नेता बाबुलाल कर्णधार, बडावदा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनीधि राजेन्द्र कुमावत, संतोश धबाई, प्रवीण सिंह राठौड़, आलौक जैन, बंटी जैन, अतुल गौड़, राकेश बारीया एवं डॉ.प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।