खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष श्री लिटोरिया का स्वागत

रतलाम । मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष ( कैबिनेट मंत्री दर्जा) जितेन्द्र लिटोरिया रतलाम आए। स्थानीय विश्राम गृह पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। श्री लिटोरिया अल्पप्रवास के बाद रतलाम से प्रस्थित हो गए। उनका विश्राम गृह मे भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री शेलेन्द्र सिंह सिसोदिया, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक यतेन्द्र भारद्वाज, सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ , अन्त्योदय प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोपाल राठी, पूर्व निगमाध्यक्ष दिनेश पोरवाल, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, प्रभु सोलकी, गौरव त्रिपाठी, विवेक शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Play sound