जिला कार्यालय मे आयोजित बैठक मे कार्य योजना पर विचार

तलाम । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत् प्रदेशभर मे हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान मे भाजयुमो रतलाम जिले मे तीन चरणों मे डेढ़ लाख पौधे का रोपण करेगा। पोधे रोपण की तैयारी हेतु रविवार को पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय मे जिला बैठक हुई। इसमे 11 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पौधरोपण महाअभियान चलाने का निर्णय लिया।
भाजयुमो की बैठक को जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला प्रभारी शुभम यादव, जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बताया कि 29 अगस्त को पौधारोपण अभियान के लिए सभी मंडलों मे भाजयुमो की बैठके होगी। पौधारोपण अभियान के लिए भाजयुमो की वेबसाइट पर पंजीयन का कार्य भी किया जायेगा। बैठक मे अभियान हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की गई एवं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर सर्वाधिक पौधा रोपण करने का संकल्प लिया गया।
बैठक मे युवा मोर्चा जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार, राहुल उपमन्यु मंचासीन रहे।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, सिद्धार्थ कटारिया, जिला मंत्री संजय जाट, संजय पांचाल, जिला कार्यालय मंत्री सत्यजीत राजावत, कोषाध्यक्ष सौरभ पगारिया, मंडल अध्यक्ष जयेश जाजोरिया, राहुल राका, आयुष पंडियार, गौरव टांक, महेन्द्र सिंह, राहुल पाटीदार, अरंविद पोरवाल, रितिक जोशी , पुष्पराज, सुरेश लबाना, पिंकेश परमार मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।