

रतलाम। मेरे सिर पर रख दो दादा अपने ये दोनों हाथ मधुर स्तवनो से सजी जैन धार्मिक तम्बोला का सफल आयोजन श्री कबीर सा जैन मंदिर मे श्री सुमतिनाथ जैन मित्र मंडल के तत्वाधान मे हुवा जिसमे सबसे पहले महिला मंडल द्रारा मंगलांचरण प्रस्तुत किया गया, प्रसिद्ध संगीतकार अभिषेक ओस्तवाल की मधुर आवाज़ मे 90 स्तवनो के साथ सभी लोगो ने प्रभु भक्ति का आनंद लिया कार्यक्रम मे ट्रस्ट बोर्ड, महिला मंडल, श्री संध की उपस्थिति मे सदस्य अर्पित कोठारी, राहुल पारलेच्चा, मनोज जैन,हेमंत गदिया,संजय तातेड, अवि रांका, वैभव जैन, अभिषेक कोठारी, संजय मोदी, संजीव कोठारी,सपन नवलखा, सचिन गेलड़ाअंकुर बोराणा, सौरभ पितलियाँ, गिरीश श्री माल, मनीष बोराणा रोहित चौधरी, चंद्र प्रकाश गूगलिया का विशेष सहयोग रहा सभी विजेता क़ो पुरुस्कार का वितरण किया गया उक्त जानकारी जय कोठारी ने देते हुवे बताया की दिनमे भगवान का जन्मवांचन कबीर सा उपाशय मे मनाया गया जिसमे माँ त्रिशला क़ो प्रभु के जन्म के पूर्व आये 14 स्वप्न की बोलिया बोल कर सभी ने लाभ लिया।
चावल एवं श्री फल बधारने एवं केशरिया छापो क़ो लगाया गया ।
कार्यक्रम का संचालन नमन नवलखा ने किया एवं आभार मनोज पारलेच्चा ने किया।