जीवन को पूज्य बनाता है त्याग धर्म – जैन मुनि विशल्य सागर

झुमरीतिलैया (कोडरमा) । सितम्बर बुधवार जैन धर्म का पर्वाधीराज दसलक्षण पर्यूषण का आठवां दिन जैन धर्मावलंबियों ने” उत्तम त्याग धर्म” के रूप में मनाया जिले में धर्म और ज्ञान की गंगा बहा रहे महासंत जैन मुनि श्री 108 विशल्य सागर गुरुदेव ने अपनी पीयूष वाणी मे भक्तजनों को कहा कि झुमरीतिलैया के लोग प्रतिदिन धर्म उपदेश की गंगा में डुबकी लगा रहे हैं, आज उत्तम त्याग धर्म का दिन दान और विसर्जन का दिन है ,व्यक्ति जीवन भर बाहरी पदार्थों धन वैभव को अर्जन करता है परंतु जब तक बुद्धि और विवेक पूर्वक उसका विसर्जन नहीं हो जीवन का कल्याण नहीं हो सकता,पूरे विश्व को स्वस्थ बनाना है तो जैन दर्शन को समझ कर उसे अपनाना आवश्यक है जैन दर्शन त्याग पर ही टिका हुआ है त्याग से ही हमारे देश की पहचान है जीवन को पूज्य बनाने वाला कोई धर्म है वह त्याग धर्म है त्याग के द्वारा ही व्यक्ति ऊंचाइयों को प्राप्त करता है जो जीवन में जितना त्याग करता है वह जीवन में उतनी अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करता है ,जीवन में श्रेष्ठ व्यक्ति और महापुरुष बनने के लिए त्याग आवश्यक है, जो अधिक जमा किया है उसका विसर्जन जरूरी है नहीं तो जीवन में ग्रहण लग जाता है ।जैन धर्म प्रकृति का धर्म है जहां त्याग ही त्याग है यहां देने की संस्कृति है जैन दर्शन में धनपति का सम्मान नहीं उसके त्याग का सम्मान होता है, दान करने वाले सम्माननीय होते हैं परंतु त्याग करने वाले पूजनीय होते हैं दान करने से कभी भी घटता नहीं है जीवन से बुराइयों को विकृति और विकारों को हटाना ही त्याग धर्म है । प्रातःराजकीय अतिथि जैन संत गुरुदेव मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी के मुखारविंद से नया मंदिर जी में महा शांति धारा का पाठ किया गया भगवान की शांति धारा का सौभाग्य जैन मुनि कोडरमा गौरव 108 प्रांजल सागर जी मुनिराज के परिवार सुरेश रितु शुभम कासलीवाल को मिला बड़ा मंदिर भगवान पार्श्वनाथ की शांति धारा का सौभाग्य सुनील सौरव सेठी परिवार को मिला, मूल बेदी में भगवान की शांति धारा का सौभाग्य राकेश प्रीति आदित्य छाबड़ा परिवार को मिला, नया मंदिर में दीप प्रज्वलन, शास्त्र भेंट, और चरण प्रक्षालन का सौभाग्य पुष्पांजलि परिवार ग्रुप को मिला, समोसारण विधान में पात्र बनने के लिए पूर्व अध्यक्ष सुशील छाबड़ा, समाज के मंत्री ललित सेठी ,कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र काला, समाजसेवी शांतिलाल छाबड़ा , उप मंत्री नरेंद्र झाझंरी, पूर्व अध्यक्ष जयकुमार गंगवाल, सह संयोजक दिलीप बाकलीवाल को गुरुदेव ने आशीर्वाद दिया और समाज ने खुशी व्यक्त कर अनुमोदन की,यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा ,नवीन जैन ने दी।

Play sound