
रतलाम। श्री गणेश मित्र मंडल सेजावता द्वारा अंबेमाता मंदिर पर दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है समिति द्वारा प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. आरती के मुख्य अतिथि अध्यक्ष श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रकाश व्यास विशिष्ट मेहमान पूर्व जिला कांग्रेश अध्यक्ष श्रीमती कोमल धुर्वे, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती वंदना पुरोहित ,श्री मिश्रीलाल सोलंकी वरिष्ठ पत्रकार के आतिथ्य में संपन्न हुई. इस अवसर पर श्रीमती तृप्ति शर्मा, वेणु शर्मा, राकेश सिंह, हारून शाह, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, लाखन राव आदि उपस्थित थे. श्रीमती धुर्वे द्वारा आरती सजाओ खाली प्रतियोगिता की 3 विजेता प्रतियोगियों को पुष्पहार से स्वागत कर सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार की घोषणा की। श्रीमती वंदना पुरोहित द्वारा बालिकाओं को 11 सो रुपए नगद राशि प्रदान की. कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन शंकरलाल मालवीय पूर्व सरपंच सेजावता ने किया।