श्री मोहनलाल पाटीदार जिला स्तरीय समिति में सदस्य मनोनित

रतलाम । मध्यप्रदेश गोपालन व पशुधन संवर्धन बोर्ड भोपाल द्वारा जिला स्तरीय समिति में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी, मिलनसार व्यक्ति के धनी एवं मानव सेवा एवं गौ सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले श्री मोहनलाल जी पाटीदार (मुरलीवाला) को सदस्य मनोनित किया गया है ।
मध्यप्रदेश गोपालन व पशुधन संवर्धन बोर्ड भोपाल द्वारा दिं. 16/8/2022 को जारी पत्रके अनुसार मध्यप्रदेश गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड भोपाल की नियमावली (6 वां संशोधित
के बिन्दु क्रमांक 5 के उपबिन्दु क्रमांक व (2) (i) (ii) के अनुसार आपके जिले की जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति में दो सदस्यों का नामांकन राज्य बोर्ड द्वारा किया जाना था। अशासकीय सदस्यों में एक सदस्य उपाध्यक्ष होगा । जिसके परिपेक्ष्य में आपके जिले में उपाध्यक्ष एवं सदस्य का नामांकन करते हुए रतलाम जिले श्री राधेश्याम रावल बिरमावल रतलाम एवं श्री मोहनलाल पाटीदार बाजनाखेड़ी को मनोनित किया है । श्री पाटीदार के सदस्य मनोनित होने पर इष्टमित्रों, स्नेहीजनों द्वारा बधाई दी गई ।

Play sound