जावरा (अभय सुराणा)। दिवाकर के क्रान्तिकारी सन्त व युवा संस्कार मंच के प्रणेता श्री सिध्दार्थ मुनि जी विगत 20 वर्षों से मंच के माध्यम से धार्मिक, सामाजिक एवं नेतिक संस्कारों का अलख जगाये हुँए है पुरे देश मे मंच के 20 हजार संस्कारित सदस्य भगवान महावीर के संदेशों को आमजन तक पहुँचा कर धर्मप्रभावना का कार्य कर रहे है।
आज श्री सिध्दार्थ मुनि व श्री शालिभद्र मुनि केनासिक श्रीसंघ मे चल रहे एतिहासिक चार्तुमास के दोरान जावरा के श्री वर्ध मान स्थानकवासी श्रावकसंध के धर्मप्रेमियों को दर्शन लाभ का सोभाग्य मिला व मुनि श्री के ओजस्वी प्रवचन सुने ।तथा जावरा संध ने यहा चल रही अनेक तपस्या विशेषकर चल रहे चार मासखमण के तपस्वियों की सुखशाता पुच्छते हुए उनके तप की अनुमोदना की । उक्त जानकारी संघ के सदस्य सुजानमल कोचट्टा ने दी।