- अखाड़ों ने मंच पर किया विधायक श्री काश्यप का सम्मान

रतलाम । अनंत चतुर्दशी पर विधायक चेतन्य काश्यप ने बाजना बस स्टैंड स्थित राधा-कृष्ण व्यायामशाला की झांकी का शुभारंभ किया। उन्होंने व्यायामशाला और अखाड़े में शस्त्र पूजन भी किया। इसके साथ ही उनके द्वारा शहर में विभिन्न व्यायामशाला और अखाड़ों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों का अवलोकन किया। विधायक श्री काश्यप का विभिन्न स्थानों पर बनाए गए मंचों पर स्वागत और सम्मान भी किया गया।
राजेन्द्र नगर में नागेश्वर हिन्द व्यायामशाला एवं चांदनी चौक पर आदर्श हिन्द व्यायामशाला की झांकी का विधायक श्री काश्यप ने मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया। इस दौरान आयोजकों द्वारा मंच पर उनका सम्मान किया गया। श्री काश्यप ने कार्तिक व्यायामशाला, त्रिनेत्र व्यायामशाला, बुद्धेश्वर व्यायामशाला की झांकी और अखाड़े भी देखे। अखाड़ों के पहलवानों द्वारा एक से बढ़कर एक करतब भी दिखाए गए। वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, अशोक जैन लाला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, प्रहलाद राठौड़, अनिता कटारिया आदि उपस्थित रहे।