जिला कोर कमेटी की बैठक में तय किए गए नाम
रतलाम । भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम की कोर कमेटी की अनुशंसा के पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम के जिला प्रभारी श्री श्यामसुंदर शर्मा की सहमति से जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने नगर परिषद् सैलाना के 15 वार्डों में वार्ड पार्षद हेतु भाजपा प्रत्याशी घोषित किए हैं।
प्रत्याशी चयन के लिए जिला कोर कमेटी की बैठक में पार्षद प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में जिला प्रभारी श्री शर्मा एवं जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा के साथ सांसद गुमानसिंह डामोर, अनिल फिरोजिया, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, जिला महामंत्री संगीता चारेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने वार्ड क्रमांक-1 (अनारक्षित महिला) से श्रीमती हेमलता कैलाश परिहार, वार्ड क्रमांक-2 (अनारक्षित महिला) से श्रीमती मधुबाला ईश्वर कुमावत, वार्ड क्रमांक-3 (अनुसूचित जाति मुक्त) से श्री कुलदीप सिलावट, वार्ड क्रमांक-4 (अनारक्षित) से श्री सुरेन्द्र राजमल मेहता, वार्ड क्रमांक-5 (अनारक्षित¬) से श्री बाबुलाल पाटीदार, वार्ड क्रमांक-6 (अनारक्षित) से श्री मुकेश पटेल (पाटीदार), वार्ड क्रमांक-7 (पिछड़ा वर्ग महिला) से श्रीमती ममता पटेल, वार्ड क्रमांक-8 (अनुसूचित जनजाति महिला) से श्रीमती चंदा दिनेश पारगी, वार्ड क्रमांक-9 (अनुसूचित जनजाति मुक्त) से श्री ईश्वर डिंडोर, वार्ड क्रमांक-10 (अनुसूचित जाति महिला) से श्रीमती रेशमबाई गोपाल चौहान, वार्ड क्रमांक-11 (पिछड़ा वर्ग महिला) से श्रीमती रानी नवीन गवली, वार्ड क्रमांक-12 (अनारक्षित महिला) से श्रीमती आशादेवी किशोर कसेरा, वार्ड क्रमांक-13 (अनारक्षित) से श्री रवि ग्वाले, वार्ड क्रमांक-14 (अनारक्षित महिला) से श्रीमती प्रीति रवि कसेरा, वार्ड क्रमांक-15 (पिछड़ा वर्ग मुक्त) से श्री ललित कसेरा भाजपा प्रत्याशी के रूप में घोषित किया है।