प्रदेश में फिर सरकार बनाने के लिए अपनी विधानसभा जीतना पढ़ेगी – सांसद श्री फिरोजिया

भाजपा की जिला बैठक मे प्रभारी श्री शर्मा ने मार्गदर्शन दिया

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को रंगोली सभागृह मे सम्पन्न हुई इसमे जिला भाजपा प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्हे सफल बनाने का मार्गदर्शन दिया। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर बनानी है तो हम सबको अपनी-अपनी विधानसभा सीटें जीतना पढेगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा द्वारा की गई।
बैठक के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों द्वारा भाजपा के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसमे प्रदेश पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों मे भाजपा को मिली सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन किया गया। सांसद श्री फिरोजिया ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी कोई भी हो, लेकिन हमे कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर उसे विजयी बनाना है। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव से प्रदेश मे भाजपा के पक्ष मे अच्छा माहौल बना है। हमे उसे विधानसभा एवं लोकसभा तक बनाए रखना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती हेतु कार्य करने का आव्हान किया। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार पंचायत एवं निकाय चुनाव मे प्रदेश स्तर पर सफलता प्राप्त की है। उसी तरह सैलाना नगर परिषद का चुनाव भी जीतेगे।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।उन्होने मंडल स्तर पर समारोह कर कार्यकर्ताओं का सम्मान करने का सुझाव दिया।
आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत ने भी संबोधित किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई , नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा, जिला महामंत्री संगीता चारेल, प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, के.के. कालुखेडा, निमिष व्यास, मंचासिन रहे।
बैठक मे दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारजनों को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया एवं आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने माना।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि गण के साथ मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनायेगी भाजपा
जिला बैठक मे भाजपा के जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि 17 सितम्बर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा।
इस दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित होगी।
युवा मोर्चा द्वारा पौधा रोपण अभियान के तहत् 17 सितम्बर, 2 अक्टूबर के अलावा 25 सितम्बर को पं.दीनदयान उपाध्याय जयंती पर विशेष अभियान आयोजित किया जायेगा। इस दौरान मंडल की बैठके भी आयोजित होगी। बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। उन्होंने कहा कि निकाय एवं पंचायत चुनाव मे भाजपा ने 80 प्रतिशत सफलता हासिल की है। पार्टी का लक्ष्य 51 प्रतिशत मत हासिल करने का था और 53 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।

Play sound