रतलाम । शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा दिनांक 11 सितंबर 2022 रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रात: 10 से 1 बजे तक सम्यक हॉस्पिटल, राम मंदिर चौराहा पर किया जावेगा। शिविर का शुभारंभ अतिथि द्वय रतलाम महापौर श्री प्रहलाद पटेल एवं श्री अनिल कटारिया करेंगे ।
शिविर में नाक, कान, गला रोग, दंत रोग, कमर दर्द, घुटनों एवं जोड़ों का दर्द, सर्दी जुकाम आदि के मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया जावेगा। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन एवं संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने बताया कि शिविर में नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ पुलकित खंडेलवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ के एस वर्मा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राम पंवार एवं जनरल फिजिशियन डॉ आशीष दामा निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। इच्छुक मरीज अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन सम्यक हॉस्पिटल, राम मंदिर चौराहा जाकर अथवा फोन नंबर (07412) 401784 पर अपना अग्रिम रजिस्ट्रेशन निशुल्क करवा सकते हैं।