रतलाम। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त रतलाम जिला (शहर एवं ग्रामीण) कांग्रेस प्रभारी श्री अमिताभ मंडलोई जी दिनांक 11 सितंबर को रतलाम पधार रहे हैं। आप यहां पर ग्रामीण एवं शहर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया श्री मंडलोई दोपहर 4:00 बजे कांग्रेस कार्यालय में रतलाम शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।