नवीन लियो क्लब रतलाम एक्टिव की संस्थापना का गरिमामय आयोजन समारोह सम्पन्न

रतलाम । लायन्स क्लब एक्टिव द्वारा एक निजी होटल में नवीन लियो क्लब रतलाम एक्टिव की संस्थापना का गरिमामय आयोजन समारोह पूर्वक किया गया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन लायन वीणा छाजेड़, झोन चेयरपर्सन लायन अलका पोरवाल थे, शपथ अधिकारी माइक्रो केबिनेट चेयरपर्सन लायन सुनील के. जैन रहे। एक्टिव अध्यक्ष अजय जैन ने स्वागत उदबोधन दिया।
शपथ अधिकारी माइको केबिनेट चेयरपर्सन लायन सुनील के. जैन ने नवीन लियो क्लब के अध्यक्ष के रूप में लियो राज पोरवाल, उपाध्यक्ष यश जैन, नीरज लुनावत, भव्य जैन सचिव आयुष कोठारी एंव हर्ष जैन तथा कोषाध्यक्ष मोहित नाथानी एंव जैद राठौर तथा अन्य पदाधिकारियों एंव संचालक मंडल को लॉयन्स के संविधान के अनुसार रोचक अंदाज में शपथ ग्रहण करवाई।
लियो राज पोरवाल जो की स्वंय एक नेशनल बॉक्सिंग प्लेयर है एंव सेवा के क्षेत्र में जुड़े हुए है ने अपनी कार्य योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। नवीन लियो क्लब गठन में झोन चेयरपर्सन लायन अलका पोरवाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Play sound