श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज कुलदेवी मां लक्ष्मी का जन्मोत्सव समाजजनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया




रतलाम । सायंकाल 7.30 बजे शहर विधायक चेतन्य काश्यप एवं दंडी स्वामी आत्मानंद सरस्वती के द्वारा मातारानी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया. समिति की ओर से शहर विधायक कश्यप का साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया विधायक जी चल समारोह का शुभारंभ कर रानी जी के मंदिर की ओर रवाना हुए वहां से समाजजन माणक चौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे जय मातारानी की आरती कर दर्शन लाभ लिए इसके बाद चल समारोह डालो मोदी बाजार चौराहे से पैलेस रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचा जहां समाजजनों ने महालक्ष्मी जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया उसके बाद चल समारोह मठ स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचा जहां पूजा अर्चना की इसके बाद श्रीमालीवास स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर महापौर प्रहलाद पटेल एवं समाज जनों ने पूजा आरती कर दर्शन लाभ लिया इसके बाद समाजजन श्री श्रीमाली ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्रित होकर रात्रि 12:00 बजे माता रानी की महाआरती कर समाज शहर देश की सुख समृद्धि उन्नति की प्रार्थना की तथा सभी समाजजनों ने खीर एवं पेठे की प्रसादी ग्रहण की.
इसके पूर्व प्रात: 10:00 बजे श्री श्रीमाली ब्राह्मण धर्मशाला में प्रबंध कारिणी समिति की ओर से समिति अध्यक्ष प्रकाश व्यास ,अविनाश व्यास, चेतन व्यास आदि की उपस्थिति में पंडित संजय शिव शंकर दवे के सानिध्य में महालक्ष्मी का हवन पूजन एवं आरती कर दर्शन लाभ लिया तथा प्रसादी वितरण की गई. अवसर पर डॉक्टर दीप व्यास डॉ राजीव दशोत्तर,धर्मेंद्र व्यास ( पार्षद) दीपक व्यास, आनंद व्यास, जनार्दन व्यास, चंद्रकांत व्यास, विभोर कोटिया ,अरुणेश भूपेंद्र व्यास, उपेंद्र ओझा ,प्रदीप ओझा, मयंक दवे ,गोपाल दशोत्तर ,महेश ओझा ,आदि उपस्थित थे.