प्रकृति के संरक्षण तथा पौधों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक कर्तव्य-डॉ. पुरोहित

रतलाम । प्रकृति के प्रति हम बहुत अधिक लापरवाह होते जा रहे हैं यही कारण है कि प्राकृतिक असंतुलन के कारण वैश्विक बीमारियां बढ़ती जा रही है जिसका प्रभाव संपूर्ण मानव जाति पर हो रहा है । कोरोना जैसी महामारी हम सब के लिए  चुनौती बन कर आई थी जिससे हमें सबक लेना होगा और वायुमंडल में ऑक्सीजन की कमी को दूर करना होगा इसके लिए पौधरोपण श्रेष्ठतम उपाय है ।
उपरोक्त विचार संस्था परस्पर द्वारा कॉलेज रोड स्थित दंडी स्वामी मठ में आयोजित विशाल पौधारोपण कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. खुशालसिंह पुरोहित ने उपस्थित संस्था कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए । आपने कहा कि ऑक्सीजन की कमी हमारे लिए गंभीर चुनौती बनी है और उसके संरक्षण के लिए सरकार के साथ-साथ हमें भी गंभीरता रखना होगी । मठ दंडी स्वामी 1008 श्री आत्मानंद जी महाराज ने पौधों की महिमा का वर्णन करते हुए उनके संरक्षण और पालन पोषण पर जोर देने का आह्वान किया । संस्था के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि हमारा दायित्व है कि शहर में कहीं भी पौधारोपण तथा हरियाली की आवश्यकता को पूर्ण करें । इस मौके पर श्री निमिष व्यास, दिनेश शर्मा, महेश व्यास ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में करीब 101 पौधे विभिन्न प्रजातियों के रोपित किए गए । इस अवसर पर सर्वश्री अभय सुराणा, अभय लोढ़ा, एम.के. जैन, प्रीतम भरगट, संदीप राठौड़, जनक नागल, मनीष जैन, मनीष बोहरा, रमेश पोरवाल, दशरथ पोरवाल, मिलन राखेचा, रुपेश यादव सहित अनेक महानुभाव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा तथा आभार महेश व्यास ने व्यक्त किया ।

Play sound