रतलाम । तुम दौड़ में अव्वल आओ यह जरूरी नहीं, जरूरी यह है कि तुम दौड़ में बने रहो । ज्ञान पाने के लिए दृढ़ निश्चयी होना जरूरी है ज्ञान को प्राप्त करें और अपने जीवन में प्रयोग करें तथा समाज की उन्नति के लिए कार्य करें कोई भी चीज बिना परिश्रम के नहीं मिलती मेहनत करने तथा सतत अभ्यास करते रहने से ही सफलता प्राप्त होती है । यह बात डिस्ट्रिक्ट 3233-जी की गर्वनर लायन डा. साधना सोडाणी ने लायंस क्वेस्ट शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहीं । साथ ही डा. सोडाणी ने अपने वक्तव्य में क्वेस्ट प्रोग्राम के फायदे बताते हुए इस कार्यक्रम के आज के किशोरों और उनके पालकों एवं शिक्षकों की आवश्यकता बताया और इसे विद्यालय में प्रारम्भ करने हेतु लायन डॉ. श्वेत विचुंरकर को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया। आपने बताया कि समाज में जहां जरूरत है वहां कोई न कोई लायन सदस्य मदद के लिए होना ही चाहिए ।
किशोरावस्था में बच्चों में होने वाले परिवर्तनों को जानकर, शारीरिक और बौद्धिक विकास की इस दहलीज पर बच्चों की मानसिक स्थिति को समझने एव उनकी सहायता करने के उद्देश्य से जिससे की वे भविष्य में समझने एवं उनकी सहायता करने के उद्देश्य से जिससे की वे भविष्य में मानसिक अवसाद, हिंसक प्रवृति और नशे की आदत से दूर रह सके, लायंस क्लब क्वेस्ट प्रोग्राम के माध्य से शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं देता रहा है, और इस के तहत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पर सर्टिफाइड कोर्स लायंस क्वेस्ट शिक्षक प्रशिक्षण की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय गंगासागर स्थित सांई श्री इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण राष्ट्रीय ट्रेनर लायन डा नम्रता बिहानी जी के द्वारा दिया गया, जिसमें कुल 30 शिक्षकों ने भाग लिया । कार्यक्रम का समापन समारोह डिस्ट्रिक्ट 3233-जी की गर्वनर लायन डा. साधना सोडाणी जी के मुख्य आतिथ्य में बालाजी सेंट्रल, पर सम्पन्न हुआ, समारोह में लायंस क्वेस्ट की राष्ट्रीय प्रशिक्षक लायन डॉ. नम्रता बिहानी जी, रीजन चेयर पर्सन लायन वीणा छाजेड़, लायंस क्वेस्ट की डिस्ट्रिक्ट को चेयरपर्सन एवं सांई श्री इंटरनेशनल एकेडमीकी प्राचार्य लायन डॉ. श्वेता विंचुरकर, झोन चेयरपर्सन लायन प्रेमलता दवे, रीजन प्रबंध संचालक सुलोचना शर्मा और लायंस क्लब समर्पण की अध्यक्ष लायन अर्चना अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन एवं कार्यशाला की जानकारी डॉ. श्वेता विचुरकर ने दी और जिनके प्रयासों से लायंस क्वेस्ट जैसे शिक्षा के जहत में क्रांति लाने वाले कोर्स का प्रारम्भ सांई श्री एकेडमी और सांई श्री इंटरनेशनल एकेडमी में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्ति करने वाले 30 शिक्षकों ने क्वेस्ट ट्रेनर होने के सर्टिफिकेट मुख्य अतिथि एवं विशेष उपस्थितियों द्वारा प्रदान किए गए ।
कार्यक्रम का संचालन लायन कनक मेहता ने किया, अतिथि परिचय लायन वीणा छाजेड़ ने किया और आभार प्रदर्शन लायन सुलोचना शर्मा ने किया । साथ ही विद्यालयीन छात्र केशव व्यास, आराध्य पाठक, हर्षित चौहान, इंद्राणी टंडेल व भावना मिश्रा को और उनके पालकों को पुस्तक सेट वितरित करके कोर्स के शुभारम्भ की औपचारिक घोषणा भी की गई ।