जैन सोश्यल ग्रुप उदयपुर का धार्मिक टूर निकला, जावरा में किया सम्मान

जावरा (अभय सुराणा) । पुर्व जन्मोदय के पुण्य प्रताप एवं अच्छी भावना से ही पुण्यशाली आत्मा संघ निकालते हैं जिसमें एक साथ कई धर्मानुरागी को तीर्थ दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर अपनी लक्ष्मी का सदुपयोग करतें हैं। साथ ही संघ का स्वागत करने से पुण्य का उदय होता है। ऐसा ही क्षण जावरा निवासरत शेखर नाहर, इन्द्रा देवी, संगीता देवी, विदित कुमार नाहर परिवार द्वारा उदयपुर से संघ लेकर पधारें संघपती लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 2 के पूर्व गवर्नर जैन सोश्यल ग्रुप्स मेवाड़ रीजन के चेयरमैन इलेक्ट अनिल नाहर उदयपुर का स्वागत सम्मान किया गया आप 60 सदस्यों को साथ लेकर जैन सोश्यल ग्रुप उदयपुर विजय का धार्मिक टूर मोहनखेड़ा, भोपावर,अष्टापद,नागेश्वर, घसोई, पशुपतिनाथ मंदसौर, बही पार्श्वनाथ यात्रा के साथ जावरा पधारें जहाँ पर शाल श्रीफल माला पहनाकर स्वागत सम्मान अभिनन्दन किया गया। इस मोके पर जैन सोश्यल ग्रुप्स इन्टरनेशनल फेडरेशन के अंतराष्ट्रीय सहसचिव अनिल धारीवाल, जे एस जी आई एफ कमेटी चेयरमैन जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं जैन कांफ्रेंस वैयावच्चय योजना के प्रांतीय मंत्री संदीप रांका, रीजन सचिव राहुल चपडोद लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर राजेन्द्र गर्ग, लायंस क्लब जावरा अध्यक्ष अनिल काला, घनश्याम रामनानी, राजकुमार मारवाड़ी, सुरेन्द्र मेहता कंवर सा, शिखर धारीवाल, सुभाष डुगंरवाल, शरद डुगंरवाल, तपन नाहटा, देवेन्द्र धारीवाल, राकेश चोरड़िया, जितेन्द्र रुनवाल, के साथ जे एस जी जावरा संगीनी कि समीक्षा पोखरना जया दसेडा मनीषा रांका जावरा आदी उपस्थित थे ।

Play sound