शिकायतों के निराकरण में नगर निगम रतलाम ने 90.88 वेटेज स्कोर प्राप्त कर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

रतलाम । नगर निगम से संबंधित सीएम हेल्प लाईन पर नागरिकों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के निराकरण में रतलाम नगर निगम को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के तहत नगर निगम रतलाम 857 शिकायतें निराकरण में संतुष्टि के साथ बंद शिकायतों का वेटेज 52.51 (60 प्रतिशत), 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का वेटेज 8.37 (10 प्रतिशत), निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों का वेटेज 10 (10 प्रतिशत), नोट अटेडेंट शिकायतों का वेटेज 10 (10 प्रतिशत), मान्य/अमान्य शिकायतों का वेटेज 10 (10 प्रतिशत) तथा कुल वेटेज स्कोर 90.88 प्राप्त कर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Play sound