मंदसौर के इतिहास में पहली बार नवरात्रि के पावन प्रसंग पर मुनि कमलेश के सानिध्य में विविध मंत्रों के जाप का आयोजन किया जाएगा

मंदसौर । मुफ्त में खिलाने वाला खाने वाले का सबसे बड़ा शत्रु है जो उसकी आंतरिक शक्ति को जागृत होने में बाधक बनता है उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश ने जैन दिवाकर प्रवचन हाल में संबोधित करते कहा कि सीधा मिलने पर मनुष्य निकम्मा और पुरुषार्थ हिना हो जाता है उसका विकास अवरुद्ध हो जाता है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य सीधा ना मिलने पर प्रबल पुरुषार्थ करेगा और सीधा मिलने से भी 100 गुना ज्यादा प्राप्त करेगा ऊर्जावान बनेगा सफलता उसके चरण चूमेगी।
मुनि कमलेश ने सरकारों द्वारा चुनाव में मुफ्त योजनाओं को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि सरकारी खजाने से पार्टी की नीतियों को पूरा करना देश के साथ गद्दारी है।
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि देश को समृद्ध और खुशहाल बनाना है तो प्रत्येक व्यक्ति को फ्री की योजनाओं को ठोकर मारते हुए पसीना बहाते हुए परिवार देश और समाज को मजबूत बनाने का काम करना है।
जैन संत ने बताया कि 50000 हजार का मोबाइल 10 लाख की गाड़ी लेकर के ₹2 किलो के चावल लेने जाते हुए देख कर लगता है सरकार की नीति कितनी कारगर है ?
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच ने दिल्ली महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्षा कल्पना मुथा के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानी राणा नीमच मध्य प्रदेश मंत्री अनामिका जैन माया वीरवाल मंजू कांठेड़ मंजू बोहरा सुशीला भामावत नीमच नेहा जैन मंदसौर जिला प्रचार मंत्री मंजू छिंगावत ने प्रस्ताव पास किया कि राष्ट्रीय स्तर पर योजनाओं का जरूरतमंद को मिले मुफ्त में रेवड़ी बांटने का भी चुनाव में बहिष्कार किया जाएगा। संचालन अजीत खटोड़ ने किया। 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नवरात्रि के पावन प्रसंग पर मंदसौर के इतिहास में पहली बार 9 दिन तक प्रात 9:00 से 10:00 मुनि कमलेश के सानिध्य में विविध मंत्रों के जाप का आयोजन किया जाएगा

Play sound