गांधी जयंती पर विधायक श्री काश्यप, महापौर श्री पटेल सहित कई नेताओं ने खरीदी खादी

वर्तमान में खादी की उपयोगिता कार्यक्रम का आयोजन

रतलाम । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से आरंभ हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अंतिम दिन गांधी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान में खादी की उपयोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया। पैलेस रोड स्थित खादी भण्डार पर हुए इस कार्यक्रम में विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर खादी की खरीददारी की। जनप्रतिनिधियों ने आमजन से खादी का उपयोग कर स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। खादी भण्डार पर हुए कार्यक्रम में विधायक श्री काश्यप, महापौर श्री पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित उपस्थित सभी नेताओं का कार्यक्रम प्रभारी मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, कानसिंह चौहान, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, प्रकोष्ठ पदाधिकारी रजनीश गोयल, गोपाल राठी, करन वशिष्ठ, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, अनिता पाहुजा, पूजा बोहरा, स्नेहलता धाकड़, शरद जोशी, मुबारिक शैरानी, राकेश परमार, धर्मेन्द्र देवड़ा, दिनेश राठौड़ सहित जिला एवं मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।