गांधी जयंती पर विधायक चेतन्य काश्यप ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

रतलाम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल सहित भाजपा नेताओं ने गांधी उद्यान में पहुंचकर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हे याद किया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला मंत्री सोना शर्मा, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी,मंडल प्रभारी विनोद यादव, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, राजू सोनी, रामलाल डाबी, पार्षद संगीता सोनी, रणजीत टांक, अनिता वसावा, आईटी सेल प्रदेश संयोजक सोमेश पालीवाल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।