नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई

रतलाम । 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयन्ती तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन को लाइव देखा व सुना गया।