हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने मेले में श्रोताओं को खुब हंसाया, रूलाया व नचाया

  • कालिका माता मेले में गूंजे देशभक्ति व फिल्मी गीत
  • निगम मंच पर बालिकाओं ने किया योग
  • महापौर व निगम अध्यक्ष ने बालिकाओं को किया पुरस्कृत

रतलाम । हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा (एचपीपीओ बैण्ड) के कलाकारों ने बीती रात 1 अक्टूबर शनिवार को श्री कालिका माता मेले के सांस्कृतिक मंच से देश भक्ति व पुराने फिल्मी सदाबाहर गीतों की सुमधुर प्रस्तुति देकर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को खुब हंसाया, रूलाया व नचाया। इससे पूर्व निगम के सांस्कृतिक मंच पर बालिकाओं द्वारा योग की प्रस्तुतियां देकर नागरिकों को योग के प्रति जागरूक किया बालिकाओं को महापौर श्री प्रहलाद पटेल व निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा के कलाकार निगम के सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुति देने हेतु पुलिस ड्रेस में दर्शकों के बीच से निकले तो सभी आश्चर्य चकित हो गये। कलाकारों ने कार्यक्रम की शुरूआत मॉं कालिका के भजन से की इसके बाद भारत हमको जान से प्यारा है, मेरा रंग दे बसंती चोला, सुनो गौर से दुनिया वालो, वन्देमातरम् जैसे कई देशभक्ति गीतों के अलावा 90 के दशक के फिल्मी गीतो की सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खुब दाद बटौरी।
प्रारंभ में हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा (एचपीपीओ बैण्ड) के ग्रुप लीडर एवं संचालक इंस्पेक्टर श्री विजय कुमार व 17 साथी कलाकारों का स्वागत महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास ‘‘गुड्डू भैय्या’’, राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप कुमार गांधी, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ समिति प्रभारी श्री रामूभाई डाबी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य श्री बलराम भट्ट, श्रीमती प्रीति कसेरा, राजस्व समिति सदस्य श्री रणजीत टांक के अलावा सर्वश्री मनोज शर्मा, विनोद यादव, मंगल लोढ़ा, श्रीमती सोना शर्मा, सुशील सिलावट, हेमन्त राहौरी सहित निगम अधिकारी आदि ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया।