4 अक्टूबर मंगलवार को मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

रतलाम । श्री कालिका माता मंदिर परिसर में 26 सितम्बर से 09 अक्टूबर तक लगने वाले 14 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले में प्रतिदिन रात्री में नागरिकों के मनोरंजन हेतु निगम के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 4 अक्टूबर मंगलवार को रात्री 09:00 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
4 अक्टूबर मंगलवार को आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवि है सर्वश्री 1. सर्व श्री जगदीश सोलंकी (राष्ट्रीय गीतकार) कोटा, प्रवीण शुक्ल (हास्य) दिल्ली, संदीप शर्मा (हास्य-व्यंग्य) धार, सुश्री डॉ कविता किरण (श्रृंगार) फालना, वाहेगुरु भाटिया (लाफ्टर) मुम्बई, सुश्री डॉ प्रेरणा ठाकरे (राष्ट्रीय चेतना) नीमच, अतुल ज्वाला (हास्य) इंदौर, राहुल शर्मा (ओज) शाजापुर, सुनील गाइड (व्यंग्यकार) तराना, संजय खत्री (हास्य) बेटमा व ब्रजराज ब्रज (वीर रस) रतलाम है।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप कुमार गांधी, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल जी वर्मा, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, श्री योगेश पापटवाल, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य सर्वश्री परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, श्रीमती प्रीति संजय कसेरा, श्रीमती कविता-सुनील महावर, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य सर्वश्री रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी, श्रीमती निशा-पवन सोमानी, श्रीमती अनिता-वसावा, शांतिलाल वर्मा, श्रीमती उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि मेले में 4 अक्टूबर मंगलवार को आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक की संख्या में सम्मिलित होकर आयोजित कवि सम्मेलन को सफल बनावें।