ड्राय डे पर अवैद्य रुप से शराब बिक्री के ठिकानो पर दबिश दी गई

रतलाम । दिनांक 02-10-2022 को ड्राय डे पर पुलिस चौकी हाट रोड़ थाना दीनदयाल नगर द्वारा अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर शहर सराय स्थित दो स्थानों पर दबिश दी गई। जहां एक स्थान से अब्दुल हमीद उर्फ कुक्कू पिता कालू खाँ उम्र 45 वर्ष निवासी शहर सराय रतलाम के कब्जे से 20 क्वाटर देशी शराब एंव एक अन्य स्थान से मोह. रियाज उर्फ काला पिता अब्दुल रशीद उम्र 40 साल निवासी शहर सराय रतलाम के कब्जे से 30 क्वाटर देशी शराब जप्त की गईं एंव आबकारी अधिनियम में भिन्न-भिन्न प्रकरण दर्ज किए गए ।