लायन्स क्लब रतलाम एक्टिव द्वारा जैन दिवाकर गौशाला सागोद रोड़ पर गौधन को पौष्टिक आहार खिलाया गया

रतलाम । लायन्स क्लब रतलाम एक्टिव द्वारा लॉयन्स अंतरराष्ट्रीय सेवा सप्ताह के अंतर्गत जैन दिवाकर गौशाला सागोद रोड़ पर वर्तमान में गायों में लंपी वायरस के प्रकोप को देखते हुए गौधन को पौष्टिक आहार रोटी, चना चुरी, गुड़, खोपरा, मूंगफली दाने और हरी घाँस खिलाई गई। इस अवसर पर द्वितीय वाइस डिस्ट्रीक्ट गवर्नर योगेन्द्र रुनवाल, झोन कॉर्डिनेटर अलका पोरवाल, क्लब अध्यक्ष अजय जैन, सचिव लोकेश ओसतावाल, कोषाध्यक्ष नीलेश पोरवाल, मनोज टांक, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष सुरेश कटारिया, इंदरमल जैन, महेंद्र बोथरा, जयंतीलाल डाँगी,अमृत कटारिया, प्रेम कुमार जैन, विनोद बाफना आदि कई सदस्य मौजूद थे।