तृप्ति शाक्या के भजनों से मेला हुआ धर्ममयी

रतलाम । नगर निगम द्वारा आयोजित श्री कालिका माता मेले में बीती रात 03 अक्टूबर सोमवार को निगम के सांस्कृतिक मंच से प्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति शाक्या ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पुरे मेला प्रांगण को धर्ममयी कर दिया।
भजन संध्या की शुरूआत कलाकारों ने भगवान श्री गणेश वंदना व माता के भजन से की इसके बाद भजन गायिका तृप्ति शाक्या ने कभी राम बनके कभी श्याम बनके, श्याम चुड़ी बेचने आया, खिलौना माटी का, तूने अजब रचाया खेल, नवरात्रे आये माता के, चक्रधारी ने उंगली से, महादेवा तेरा डमरू डम-डम जैसे कई भजनों की प्रस्तुति देकर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
प्रारंभ में भजन गायिका तृप्ति शाक्या व साथी कलाकारों का स्वागत महापौर श्री प्रहलाद पटेल, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास ”गुड्डू भैय्याÓÓ, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्री योगेश पापटवाल, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य श्री परमानन्द योगी पंडित, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्री बलराम भट्ट, पार्षद श्री धर्मेन्द्र रांका के अलावा श्री संजय कसेरा सहित निगम अधिकारी आदि ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया।

Play sound