रतलाम । बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज 5 अक्टूबर बुधवार को नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) में बैण्ड की सुमधुर धुन, भव्य आतिशबाजी के बाद आर्कषक रावण (दशानन्द) के पुतले व लंका का दहन किया जावेगा।
सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास ने बताया कि नगर निगम द्वारा विजयादशमी (दशहरा) पर नेहरू स्टेडियम में रावण दहन हेतु 51 फीट उंचे रावण के आर्कषक पुतले एवं लंका का निर्माण करवाया गया है जिसमें आतिशबाजी लगवाई गई है। रावण एवं लंका दहन के पूर्व नेहरू स्टेडियम पोलोग्राउण्ड में सांय 7 बजे से बैण्ड की सुमधुर धुन की प्रस्तुति एवं 8 बजे से आकर्षक आतिशबाजी होगी इसके बाद भगवान श्री राम की सवारी आने के बाद रावण (दशानन्द) के आर्कषक पुतले व लंका का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जावेगा।
इसके अलावा बरबड़ मेला परिसर में रावण दहन हेतु 31 फीट उंचे रावण के आकर्षक पुतले एवं लंका का निर्माण करवाया गया है जिसमें आतिशबाजी लगवाई गई है। भगवान श्री राम की सवारी आने के बाद रावण (दशानन्द) के आर्कषक पुतले का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जावेगा।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप कुमार गांधी, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल जी वर्मा, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, श्री योगेश पापटवाल, श्रीमती निषा सोमानी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य सर्वश्री परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, श्रीमती प्रीति संजय कसेरा, श्रीमती कविता-सुनील महावर, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य सर्वश्री रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी, श्रीमती निशा-पवन सोमानी, श्रीमती अनिता-वसावा, शांतिलाल वर्मा, श्रीमती उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि दशहरे पर नेहरू स्टेडियम व बरबड़ मेला परिसर में रावण पुतला दहन कार्यक्रम में अधिकाधिक की संख्या में हिस्सा लेवें।