
रतलाम । दशहरे के पावन पर्व पर पुलिस लाइन में पुलिस शस्त्रागार में हवन एवं शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ। कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने शस्त्र पूजन किया। शस्त्र पूजन के उपरांत पुलिस अधिकारियों ने पुलिस वाहनों का पूजन किया एवं सभी नागरिकों को दशहरे के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।