जो जितना तपता है वो उतना ही निखर सकता है- वीणा छाजेड़

रतलाम । लायन्स क्लब सेवा सप्ताह के अन्तर्ग आज मिशन हॉस्पिटल स्थित बाल आश्रम में निराश्रित बच्चों को उनकी पसंद के मीनू का सुस्वादु भोजन करवाया गया। साथ ही फ्रूट्स एंव चॉकलेट्स भी भेंट की गई। इस सेवा प्रोजेक्ट का सम्पूर्ण लाभ हमारे द्वितीय वाइस डिस्ट्रीक्ट गर्वनर लायन योगेन्द्र रुनवाल परिवार ने लिया खूब खूब अनुमोदना।
बच्चों को समझाइश देते हुए योगेन्द्र रुनवाल एंव वीणा छाजेड़ में कहा की कठिन संघर्ष में यदि कड़ी मेहनत की जाए तो किस्मत का लिखा हुआ भी पलट सकता है। आपको अपनी लगन, मेहनत एंव पढ़ाई के प्रति जागरूक रहते हुए भविष्य में एक उच्च स्थान प्राप्त करना है । जो जितना तपता है वो उतना ही निखर सकता है। आपको निखरना है बिखरना नही है। क्लब सचिव लोकेश ओसतावाल ने बताया की हम इन बच्चों के लिए दीपावली के उपहार लेकर एकबार फिर बहुत जल्द इन बच्चों से मिलेंगे।
इस अवसर पर वीडीजी-२ लायन योगेन्द्र रुनवाल, रीजन चेयरपर्सन वीणा छाजेड़, क्लब अध्यक्ष अजय जैन, सचिव लोकेश ओसतवाल, पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन, मीना जी शिवकुमार जी पुरोहित, दीपक शर्मा, मुकेश कोठारी एंव इशिता मोक्षिता ओसतावाल ने बच्चों को बहुत ही आत्मीयता एंव प्रेम से भोजन करवाया।