रतलाम जिले के गांव कमेड़ में स्वयंसेवको का स्वागत रंगोली एवं पुष्प वर्षा से किया

रतलाम । विगत कई वर्षों से चली आ रही दशहरे पर संचलन की परंम्परा को इस वर्ष भी जारी रखा,,गांव कमेड शाखा पथ संचलन में 122 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे मुख्य वक्ता दशरथ जी पाटीदार नगरा ( ग्राम भारती मालवा प्रान्त उपाध्यक्ष) मुख्य अतिथि रामलाल जी राठौड़ कमेड जिला घोष प्रमुख संजय जी पाटीदार और गांव के स्वयंसेवक बंधु उपस्थित थे । मुख्य वक्ता दशरथ जी पाटीदार ने कहा है कि देश में विभिन्न प्रकार की चुनौतियां है उन चुनौतियों से निपटने के लिए संगठित रहना पड़ेगा इस देश में भारत माता को भारत माता मानने वाले सभी अपने हैं और सब को साथ में लेकर काम करना है। जब भी देश में कोई भी संकट आए तो सबसे पहले समाज संघ की ओर देखता है । इतना विश्वास संघ के प्रति समाज में है और यह विश्वास संघ के अनुशासन से उनको है ।