नवरात्री पर्व पर पंचमुखी हनुमान मंदिर पर नौ दिवसीय तक चले हवन-पूजन की पूर्णाहुति हुई

रतलाम । शारदीय नवरात्री के पावन पर्व पर ऑफीसर्स कॉलोनी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर नौ दिवसीय तक चले हवन-पूजन की आज पूर्णाहुति पंडित राजेंद्र उपाध्याय पंडित रवि मेहता के सानिध्य में यजमान ट्रस्टी सुनील मेहता ने दी । इसके पश्चात कन्याओं को भोजन प्रसादी एवं तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ट्रस्टी उषा भार्गव भार्गव, एस के मेहता, शंकरलाल मालवीय, प्रकाश व्यास, मिश्रीलाल सोलंकी अशोक सोमानी, सुनील राठौड़, अनोखीलाल बैरागी आदि उपस्थित थे ।