रतलाम । कोरोना काल में स्वास्थ्य को उत्कृष्ट सेवाओं के लिये समाज के प्रत्येक नागरिक आदिवासियों व गरीब रेखा के नीचे जीवन जीने वालों को कोरोना काल में भी अपनी निरंतर सेवा करने पर अपने जीवन के ७२ वें जन्म दिन पर श्री सांई योग साधना एवं योग धाम परिवार द्वारा डा.प्रदीप कोठारी का शाल श्री फल एवं साफा बंाधकर सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर केन्द्र के संचालक डॉ. प्रकाश चौपड़ा ने कहा कि जब कोरोना काल में अन्य डाक्टरों ने मरीजों को देखना भी पसंद नहीं करते थे , आपने बिना भेदभाव व बिना भय के अपनी सेवाओं को निरंतर जारी रखा ।
महेन्द्र सिसौदिया , प्रो.डी.के. शर्मा ने भी अपनी बात रखी । इस अवसर पर महावीर सिंह शक्तावत, हस्तीमल चौपड़ा, विकास चौपड़ा,जिनेन्द्र चौपड़ा , प्रणय व्यास , हेमंत मेहता , रजनीकांत झामर, मांगीलाल सोलंकी , सुभाष चत्तर , प्रमोद राघव, हेमंत व्यास , ओमप्रकाश अग्रवाल , रतन जोशी , प्रकाश जैन , प्रियंका बाफना , दीपा पुंजावत, एडवोकट मंजू सोनी , मोहिनी चांवला ,रंजना राघव , चीना आनंद सहित कई साधक उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन गोरीशंकर खिंची ने किया एवं आभार प्रदर्शन मिश्रीलाल सोलंकी ने माना ।