नवपद ओली जी की आराधना से आत्म कल्याण करने वाले सभी तपस्वीयो की खूब खूब अनुमोदना

जावरा (अभय सुराणा)। आसोज माह की औलीजी के नवे दिवस 140 तपस्वीयो ने तप आराधना की इस ओली जी का लाभ श्रीमती धापूबाई जी जेठमल जी रूणवाल की पुण्य स्मृति एवं श्रीमती मीनादेवी महेंद्र जी रुनवाल के द्वितीय वर्षी तप की आराधना अनुमोदनाथ रूनवाल परिवार द्वारा लिया गया । इस पावन दिवस पर श्रीमती धापूबाई जेठमल जी रुनवाल परिवार द्वारा एक रोटी का भट्टा , 55 गिलास ,स्वर्गीय मांनकुवरबाई सकलेचा की पुण्य स्मृति में समाज रत्न के. एल .सकलेचा परिवार द्वारा 20 कमंडल एवं 50 गिलास, स्वर्गीय श्रीमती कांताबाई विनायका की पुण्य स्मृति में श्री कांतिलाल नरेंद्रकुमार विनायकया परिवार द्वारा तीन केटली श्वेतांबर पेडी ट्रस्ट को प्रदान की प्रश्न मंच का सफल संचालन सुभाष टुकडिय़ां ने किया । प्रश्न मंच के विजेता को पुरस्कार डॉ सुरेश मेहता, अनिल पावेचा, प्रकाश कोठारी ,सर्राफ प्रकाश कांठेड़, अशोक लुक्कड एवं रूनवाल परिवार की सभी बहनों ने किया । आज प्रश्न मंच के विजेता श्रीमती निर्मला बाई बरमेचा, श्रीमती प्रियंका चौरडिय़ा, श्रीमती कांता देवी मेहता, श्रीमती राजकुमारी जैन को प्रदान किया आज के सेवा महारथी श्री संकेश्वर पार्श्वनाथ जैन महिला मंडल चौपाटी एवं राजेंद्र जैन बालिका परिषद ने अपने साथियों के साथ सेवा प्रदान की रूनवाल परिवार ने दोनों मंडल का बहूमान किया इस शुभ प्रसंग पर प्रोफ़ेसर आर .के .जैन राजगढ़ ,श्री विनोद बरमेचा, जम्बूदादा गंगवाल, राजेश संघवी, फतेहलाल जैन ,संदीप श्री श्रीमाल , दक्ष श्री श्रीमाल, वीरेन्द्र विनायंका,निलेश दसेड़ा,अनिल ओस्तवाल, श्रेणिक चौहान, निकुंज भटेवरा , कुमारी लवली चोपड़ा, सुश्री आयुषी राका, श्री देशना डूंगरवाल , सुश्री अदिति भटेवरा उपस्थित थे संचालन सुभाष टुकडिय़ा आभार प्रदर्शन ओली जी संयोजक अशोक झामर ने किया ।

Play sound