मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् नगर विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा बावडिय़ों की साफ-सफाई संरक्षण संवर्धन स्वच्छता महाअभियान शंखनाद

  • श्री महालक्ष्मी नगर बावड़ी वार्ड नं 36 भूमि जल वायु संरक्षण संवर्धन सेवा कार्य कर जन-जन को जोडऩे में प्रयत्नशील
  • जल की एक-एक बूंद अमृत समतुल्य है जल शुद्धिकरण कर शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया

रतलाम । पुरातनकाल से जहां पानी का अभाव सदैव बना रहा इसी को देखते हुए रतलाम राजवंश द्वारा हर एक किलोमीटर के दायरे में बावडिय़ों का निर्माण किया गया लेकिन इनका संरक्षण संवर्धन ना के बराबर हैं इसी को देखते हुए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् वार्ड क्र. 36 नगर विकास प्रस्फुटन समिति पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम संगठन जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा के नेतृत्व में श्री महालक्ष्मी नगर स्थित शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर बावड़ी साफ-सफाई भूमि जल वायु संरक्षण संवर्धन सौंदर्यीकरण सेवा कार्य किया गया जिसमें छोटे बच्चों से लेकर युवाओं बुजुर्गों बालिकाओं महिलाओं को खासा उत्साह उमंग लिए अभियान का अहम हिस्सा बने ।
जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में ब्लाक समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी लेखापाल महावीर बैरागी ने कहा जन-जन को जागरूक कर समय-समय पर जिला प्रशासन नगर निगम रतलाम वार्ड समितियों नगर वासियों के सहयोग से पुरातन स्थापत्य कला को सहेजने में सहायक सिद्ध पहल प्रति माह सप्ताह स्वच्छता महाअभियान के तहत् औषधीय पौधारोपण बावड़ी साफ-सफाई भूमि जल वायु संरक्षण संवर्धन संकल्प लिए स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध हरे-भरे वार्डों की नींव रखी जाएगी।
जल की एक-एक बूंद अमृत समतुल्य हैं जल शुद्धिकरण कर विशेष तौर पर इस अभियान का शुभारंभ शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर किया गया अपने घरों के साथ-साथ आस-पास स्वच्छता अतिआवश्यक है जन-जन स्वच्छता महाअभियान के सहभागी बनें आओ हम-सब मिलकर रतलाम जिला प्रशासन नगर निगम के सहयोगी बनें ।
वार्ड नं 36 के संरक्षक सुरेन्द्र जोशी मुन्ना भैय्या पार्षद श्रीमती स्मिता राजेश माहेश्वरी ने समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना कर रतलाम नगर निगम जिला प्रशासन से पूर्ण सहयोग करने की बात कहीं समिति उपाध्यक्ष दिपक व्यास असिम व्यास सचिव मनोज सिंह जमडा महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य संगठन मंत्री नि:शुल्क फिटनेस क्लब रतलाम के सुंदरलाल भंवर आर एन केरावत सर राजेश चांदवानी करमदी विकास समिति के जीतेंद्र राव अजीत व्यास ब्रजेन्द्र सिंह चौहान बादल भंवर यशसिह पंवार मोहित सिंह ठाकुर महेश पंवार कार्तिक सोलंकी विकास वर्मा चिराग कुशवाह सर्वग्य पालीवाल भोला ईश्वर सिंह जादौन टोन नायडू एडविन नायडू आदी उपस्थित रहें आभार प्रदर्शन महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य ने माना।