अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही जारी

रतलाम । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार जिला रतलाम मे दिनांक 12-10-2022 को जिले मे विभिन्न थाना क्षैत्रो मे रतलाम पुलिस द्वारा थानावार होटल ढाबे तथा अवैध कच्ची शराब निर्माण एवं विक्रय करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही जारी है । इसी क्रम मे आज जिले के आलोट अनुभाग अन्तर्गत थाना बरखेड़ा कला क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर आलोट एसडीओपी सुश्री शाबेरा अंसारी व थाना प्रभारी बरखेडा उनि विष्णु वास्कले मय फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर नाकाबंदी कर संदीग्ध वाहनो को चेक किया जिसमें 248 लीटर अवैध देशी व अंग्रेजी शराब जप्त कर 02 आरोपियो को गिफ्तार किया । अवैद्य शराब परिवहन मे उपयोग की गई बोलेरो गाडी जप्त की । जिले भऱ मे अन्य स्थानो पर भी अवैद्य शराब व अवैद्य मादक पदार्थो के निर्माण व विक्रय स्थलो पर दबिश दी गई।
जिले भऱ मे लोगो को नशे के प्रति जागरुक करने हेतु स्कुल, कालेज, छात्रावासो मे जागरुकता कार्यक्रम चलाकर छात्रो को नशे से दुर रहने की सलाह दी । सरवन थाना प्रभारी अशोक ननामा द्वारा बालक छात्रावास सरवन मे छात्रो को नशे के प्रति जागरुक किया । जगह जगह चौराहो पर नुक्क्ड सभा द्वारा आम लोगो को नशे के दुष्परिणामो के बारे मे जागरुक किया गया । सार्वजनिक स्थानो पर नशा करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वालो के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई । अवैद्य रुप से नशा करने / कराने वालो के ठिकानो पर दबीश दी गई । ढाबो, होटलो, लाज, धर्मशालाओ को चेक किया गया । आज जिले भर मे निम्नानुसार कार्यवाही की गई ।
कच्ची शराब निर्माण के ठिकानों पर दबीश देते कुल 24 प्रकरणों मे 385 लीटर अवैध शराब जप्त की गई । जप्त अवैध शराब का कुल अनुमानित मूल्य 90,000 रू है । अवैध शराब एवं शराब माफिया के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान कुल 25 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया है ।
सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध कुल 28 चालानी कार्यवाही कोटपा एक्ट के अन्तर्गत की गई ।
नशा करके वाहन चलाने वालो के विरूद्ध भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 3 लोगो पर कार्यवाही की गई।
सार्वजनिक स्थलो पर शराब पीने वाले 08 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
जिले भर मे 69 ढाबे, लाज, धर्मशाला चेक किये व अवैद्य मादक पदार्थो का नशा कराने वाले अवैद्य शराब पीने / पिलाने वालो के स्थानो को चेक किया
लोगों व स्कुली बच्चो को नशा मुक्त अभियान के तहत शराब व नशीले पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दी और नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताकर लोगों को जागरूक किया गया जिले भर मे 45 जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये गये ।
रतलाम पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थ विक्रेताओं तथा अवैध रूप से हुक्काबार चलाने व शराबखोरी कराने वाले ढाबों व होटलों पर, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों तथा सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

Play sound