- साथ चलें, साथ बढें के भाव से बडें से बडें लक्ष्य प्राप्त किये जा सकते है: पद्मश्री श्री डॉ. श्रीमति लीला जोशी
- सभी एनजीओ को जन अभियान परिषद के पोर्टल पर पंजीयन कि प्रक्रिया प्रारंभ

रतलाम । म.प्र. जन अभियान परिषद जिला रतलाम द्वारा स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागृह रतलाम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी, पद्मश्री डॉ. श्रीमति लीला जोशी, विशेष अतिथि राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहनलाल पाटीदार मुरलीवाला, समाज सेवी श्री गोंविद काकानी, एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश रांका, जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, अध्यक्षता नवांकुर चयन समिति सदस्य एडवोकेट सुश्री सुनीता छाजेड के द्वारा ।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी ने सभी प्रशिक्षार्णीयों को प्रशिक्षण के लिये शुभकामनाएं दी और आगामी बेहतर कार्यो के लिये बधाई दी गयी।
मुख्यातिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कार्यो की निरंतरता आवश्यक है, जन अभियान परिषद के द्वारा सभी स्वैच्छिक संगठनों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का अभिनव प्रयास है सभी संस्थाएं साथ चलें साथ बढें के भाव से कार्य करें तो बडें से बडें लक्ष्य प्राप्त किये जा सकते है।
राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहनलाल पाटीदार मुरलीवाला ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यो में दक्षता आती है, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की प्रेरणा से परिषद के माध्यम सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं संबल मिला है।
समाजसेवी गोंविद काकानी के द्वारा बताया गया कि परिषद से जुडी संस्थाओं के द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है जिसके सेवा क्षेत्र में दुरगामी परिणाम प्राप्त होंगे, स्वयंसेवी संस्थाओं को दस्तावेजीकरण की जानकारी भी दी गयी।
एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश रांका ने कहा कि मैत्री भाव के साथ कार्य करके संस्थाएं एक दूसरें को आगे बढा सकती है, संस्थाएं एकजुटता के साथ कार्य करेगी तो प्रदेश में समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम आयेंगे।
एडवोकेट सुश्री सुनीता छाजेड के द्वारा विभिन्न अधिनियमों की जानकारी देते हुऐं बताया कि यह प्रशिक्षण संस्थाओं को सजग और सशक्त बनाने कि अभिनव पहल है।
परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा परिषद संरचना, योजनाएं, नवीन पंजीयन प्रक्रिया कि जानकारी दी गयी। साथ ही उन्होने बताया कि सभी स्वैच्छिक संगठनों का परिषद के पोर्टल पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कि गयी है ऑनलाइन पंजीयन कराने वाली संस्थाओं को संबद्वता प्रमाण पत्र जारी किया जावेगा जो कि तीन वर्ष के लिये वैध होगा। लेखापाल सहलिपिक श्री महावीर दास बैरागी के द्वारा पंजीयन प्रक्रिया, धारा 27-28, नियमावली,ज्ञापन, निर्वाचन, नीति आयोग पंजीयन आदि कि विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कि गयी।
ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संचालक श्री अनिल सैनी के द्वारा सीएसआर, परियोजना प्रतिवेदन, 12 ए, धारा 80 जी, एफसीआरए आदि कि जानकारी दी गयी।
प्रशिक्षण में विभिन्न विषय विशेषज्ञों के द्वारा जानकारी दी गयी, कार्यक्रम में परिषद के विकासखण्ड समन्वयक श्री शैलेन्द्र सिहं सोंलकी, श्री निर्मल अमलियार, श्री युवराज सिंह पंवार, श्री रतनलाल चरपोटा, लेखापाल सहलिपिक श्री महावीर दास बैरागी, विजयेश राठौड, पूर्व कि नवांकुर संस्थाएं एवं विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।