
आगरा । नेपाल केसरी पूज्य गुरुदेव डॉ. श्री मणिभद्रमुनिजी म.सा. आदि ठाणा-2 के सानिध्य में पर्यटन नगरी आगरा में संपन्न अन्तरराष्ट्रीय मानव-मिलन संस्था के वार्षिक सम्मेलन के द्वितीय दिवस पर प्रमुख अतिथि के रुप मे उपस्थित भारत सरकार के केंद्रीय क़ानून मंत्री श्रीमान एस. पी. जी. बघेल का अध्यक्ष श्री हर्षकुमार मुनोत एवं महामंत्री श्री अभय कोटेचा का स्वागत सत्कार किया गया ।
अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन संस्था द्वारा सेवा कार्यों के लिए समर्पित नई दिल्ली स्थित पंजाब केसरी अख़बार समूह की संचालिका एवं वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरमेन श्रीमती किरणजी चोपड़ा को मानव -रत्न अवार्ड से केंद्रीय क़ानून मंत्री श्री एस .पी. जी. बघेल, नेपाल के भारत स्थित राजदूत श्री शंकरप्रसाद शर्मा, कानपुर के विधायक श्रीमान सलिलजी बिशनोई, पानपराग समूह के मालिक श्रीमान दिपकजी कोठारी अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया । इस अवसर पर उद्योगपति श्री महावीरप्रसाद जैन, मानव मिलन के अध्यक्ष हर्षकुमार मुनोत, महामंत्री अभयजी कोटेचा, श्रीमती कुसुमजी जैन आदि सम्मानीय जन उपस्थित थे ।