
रतलाम । शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में मंगलवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता कटारिया थी, अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डा. वाय.के. मिश्रा ने की।
संयोजक डा. इन्दु कटारिया ने स्वागत भाषण में कहा कि युवा उत्सव उनके जोश अभिव्यक्त करने का माध्यम है। युवाओं में कई प्रतिभाएं छुपी रहती हैं। युवा उत्सव उन्हें मंच एवं अवसर प्रदान करता है। विद्यार्थी अपने विचारों का आदान-प्रदान कर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता कटारिया ने कहा कि युवा ही भारत का नवनिर्माण करता है। प्राचार्य डा. मिश्रा ने कहा कि युवाओं को हमेशा महापुरुषों से प्रेरणा लेते रहना चाहिए और कार्य को जुनून और जज्बे से करना चाहिए। विद्यार्थियों को संस्कारित होना चाहिए। युवा मन चंचल होता है, उन्हें अपने आपको साधना होगा।
इस अवसर पर जिला स्तरीय वाद-विवाद, भाषण, मूक अभिनय, एकांकी, हास्य नाटिका, मिमिक्री आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। निर्णायक डा. शोभना तिवारी, डा. बडोदिया, श्रीमती सबा खान, श्री ओ.पी. मिश्रा, श्री कैलाश व्यास, श्रीमती रश्मि उपाध्याय थे। कार्यक्रम में डा. नीलम गुप्ता, डा. कविता ठाकुर, डा. मंगला चौरागढे, डा. ऋतम उपराधय, प्रो. पूनम चौधरी, प्रो. नीरलज आर्य, डा. ललिता लोधा, डा. पूनम डागा, डा. स्वाति पाठक, डा. अमरीश हाडा, डा श्वेता देवानी, प्रो. दिलीप पंवार, डा. नमिता आर्य, डा. भारती लुणावत, छात्र-छात्राएं तथा स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन डा. विजय कुमार सोनिया ने तथा आभार डा. अर्चना भट्ट ने माना।
युवा उत्सव के तहत ‘आपदाओं एवं ग्लोबल वार्मिंग के लिए औद्योगिकीकरण जिम्मेदार’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। पक्ष में रीना जाट प्रथम, अश्विनी पापटवाल द्वितीय तथा ऐन शेख तृतीय रहे। विपक्ष में नीलम प्रथम, महेश चौहान द्वितीय, आनन्द तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रीना जाट, द्वितीय अंजु रघुवंशी, तृतीय पवन सोनी रहे। नाटिका, मूक अभिनय, मिमिक्री एवं एकांकी की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया