उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

रतलाम । जिले में मतदाताओं के आधार अपडेट करने की प्रक्रिया में ई-रोल के अन्तर्गदत मतदाताओं के आधार संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रतलाम ग्रामीण के 21 बीएलओ को अनुविभागीय अधिकारी सुश्री कृतिका भीमावद, तहसीलदार श्री गोपाल सोनी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुपरवाईजर श्री विक्रमसिंह राठौर, श्री रोहित, श्री भूपेन्द्र परिहार, श्री कैलाश निनामा तथा समस्त बीएलओ उपस्थित थे।

Play sound