रतलाम । जिला स्तरीय मोगली बाल महोत्सव प्रश्न मंच प्रतियोगिता शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा के निर्देशन और उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता में जिले की सभी तहसीलों से दो बालक और दो बालिका सम्मिलित हुए थे जिनमें जूनियर वर्ग से सिदार्थ-प्रदीप सिंह, दीपिका-संजय शा.उ.मा.वि. बर्डियागोयल व सीनियर वर्ग हरिओम धाकड़ शास. उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम व प्रिया राजपुरोहित सीएम राइज स्कूल रतलाम के प्रतिभागी प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता की क्विज मास्टर सीमा अग्निहोत्री, निर्णायक डॉ. पूर्णिमा शर्मा व श्री सुनील कदम स्कोरर व तकनीकी सहायक श्री सुरेश राठौड़ थे। मंचासीन अतिथि प्राचार्य सुभाष कुमावत, ईको क्लब के नोडल अधिकारी श्री कृष्णलाल शर्मा, डॉ. ललित मेहता, डॉ. पूर्णिमा शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर श्री शांतिलाल झाला, स्मृति श्रीवास्तव, हर्षा नामदेव, रीना कोठारी आदि उपस्थित थे। संचालन नोडल अधिकारी श्री कृष्णलाल शर्मा ने किया और डॉ. पूर्णिमा शर्मा ने आभार माना।