प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए खास होगी दीपावली – विधायक मकवाना

जिला भाजपा की बैठक मे कार्यक्रम सफल बनाने की रणनीति बनी

रतलाम । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् मध्यप्रदेश के साढ़े चार लाख हितग्राहीयों को 22 अक्टूबर को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान वर्चुअली गृह प्रवेश करायेगे। मुख्य कार्यक्रम सतना मे होगा जिसका दोपहर 3 बजे से प्रदेश के सभी जिलों मे सीधा प्रसारण किया जायेगा। रतलाम जिले मे सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों मे प्रधानमंत्री आवास योजना के गृहप्रवेश कार्यक्रम आयोजित होगे। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर बुधवार दोपहर जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा की गई।
जिला बैठक में ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि दीपावली का पर्व इस वर्ष प्रदेश के लाखों परिवारों के लिए खास होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा धनतेरस पर प्रधानमंत्री आवास पर उपहार सबको दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सबको आवास देने का जो संकल्प लिया है, उसे मध्यप्रदेश में तेजी से पुरा किया जा रहा है। अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से गृह प्रवेश कार्यक्रम मे अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आव्हान किया है।
प्रारंभ मे जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया एवं आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, प्रदीप चौधरी, लालबहादुर पाटीदार, जिला मंत्री बंटी पितलिया, साधना जायसवाल (जनपद अध्यक्ष), राजेन्द्र पाटीदार, कालुसिंह परिहार, रतनलाल लाकड़, किर्तीशरण सिंह, जिला सह कार्यालय मंत्री बद्रीलाल शर्मा, भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आन्नदीलाल राठौड़, राकेश पाटीदार, राजेन्द्र जाट, देवीलाल गुर्जर, श्याम धाकड़, प्रभु चारेल, विक्रम सिंह आजंना सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Play sound